राफेल डील और महंगाई पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस
राफेल डील में कथित घोटाले, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
नाहन, जेएनएन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में शुक्रवार को राफेल डील में कथित घोटाले, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सिरमौर कांग्रेस सड़कों पर उतरी। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर और जिला काग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राफेल डील में जाच की माग को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़ देहरादून हाईवे पर जाम लगाया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने राफेल डील की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही देश के युवाओं से आह्वान किया कि युवा विरोधी एवं भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े आदोलन के लिए तैयार रहें। काग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि मामले में जल्द निष्पक्ष जाच नहीं बैठाई गई तो भविष्य में प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि 2014 में सत्ता हथियाने के लिए भाजपा ने महंगाई घटाने और युवाओं को रोजगार देने से वादे किए थे, मगर आज हालात यह हैं कि बेरोजगारी और महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जुमलों की सरकार को सत्ता में बैठाने वाले युवाओं ने अब सरकार को भगाने का मन बना लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम खोलने के बाद काग्रेस कार्यकर्ताओं ने माजरा बाजार में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। काग्रेस नेताओं का कहना है कि केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार, लोगों को बांटने वाली सरकार और देश को छलने वाली भाजपा सरकार के कारनामों से जन-जन को अवगत करवाया जाएगा।
युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि केंद्र की भ्रष्टाचारी सरकार के विरोध में 10 सितंबर को काग्रेस भारत बंद करने जा रही है। यदि हालात नहीं सुधरे। डीजल पेट्रोल के दाम कम नहीं हुए, राफेल डील निष्पक्ष जाच शुरू नहीं हुई तो युवा काग्रेस देश भर में उग्र आदोलन करेगी। इस दौरान सोहन राजपूत, ज्ञान चंद, अजय चौहान, शुकरद्दीन, अनुज अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल विनीत, तपेंद्र राजपूत, संजीव कुमार, प्रदीप चौधरी, देशराज, भाग सिंह, सलमान, आशीष सैनी, राजकुमार कश्यप, मोहिद्र, प्रदीप कुमार, ओम लाल भी मौजूद थे।