राजनीतिक द्वेष से बंद किया नारग डिग्री कॉलेज : काग्रेस
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के नारग में पिछली सरकार द्वारा खोला
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला सिरमौर के पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के नारग में पिछली सरकार द्वारा खोला गया डिग्री कॉलेज राजनीतिक द्वेष के चलते बंद कर दिया दिया गया है। भाजपा सरकार के इस कदम से पच्छाद के नराग क्षेत्र की जनता में भारी मायूसी छा गई है। पच्छाद काग्रेस ने इस निर्णय के चलते रोष प्रकट किया है। पच्छाद काग्रेस अध्यक्ष रणजीत हाब्बी, प्रदेश काग्रेस सचिव अरुण मेहता, उपाध्यक्ष एमएल पंवर, पच्छाद काग्रेस प्रवक्ता इन्दरपाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, जिप सदस्य शकुन्तला प्रकाश, बीडीसी अध्यक्ष उषा तोमर, पूर्व पच्छाद काग्रेस अध्यक्ष देवेंदर सिंह शास्त्री, दुर्गा सिंह ठाकुर, सिरमौर सिंह, उपाध्यक्ष विजय कान्त, देवेंदर भंडारी, संजय पाल, जगमोहन मेहत सहित हजारों काग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारग कॉलेज को बंद किये जाने पर कहा कि इस निर्णय से साफ हो गया है कि भाजपा विकास नहीं चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर के अथक प्रयासों से पच्छाद के ग्रामीण क्षेत्र नारग को डिग्री कालेज की सौगात मिली थी। जिसमें दाखिले भी आर भ हो गये थे और 33 विद्यार्थियों में दाखिले ले रखे हैं। काग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जल्द ही डिग्री कॉलेज नारग को बहाल किया जाये, अन्यथा पार्टी को जनता और छात्र हितो में सड़को पर उतरने पर विवश होना पडेगा।