जेसीबी पर गिरा पहाड़ी से मलबा, युवक की मौत
जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से मलबा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हा
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Aug 2018 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 28 Aug 2018 11:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : जेसीबी मशीन पर पहाड़ी से मलबा गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए संगड़ाह अस्पताल ले जाया गया। यहा पर गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया है। श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैंज से शिवपुर के लिए संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। इसी कार्य के दौरान हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरे मलबे में दबने से जेसीबी के सह चालक विक्की पुत्र वेदराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जेसीबी का चालक पंकज (22) पुत्र ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक व घायल दोनों मंडी जिला के चच्योट के रहने वाले है। एसएचओ विरोचन नेगी ने मामले की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें