यू ट्यूब पर छाये नाहन के गुरु आदित्य
जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश की शांत वादियों में अकेले गुनगुनाना, नए-पुराने गीतों पर कुछ
जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश की शांत वादियों में अकेले गुनगुनाना, नए-पुराने गीतों पर कुछ नया करना मेरी पहली पसंद है। पहचान बनाना, युवाओं को म्यूजिक के प्रति प्रोत्साहन करना मेरा मकसद है। यह शब्द प्रदेश में गुरु के नाम से जाने जाने वाले नाहन के यशवंत विहार निवासी लेसपोल गिटार्स आदित्य सैनी ने कहे। गुरु ने अमेरिका में हुए 26-11 आतंकी हमले पर आधारित एक गाना गिटार के माध्यम से एक धुन में पिरोया है, जिसे लोगों ने यू ट्यूब पर काफी पसंद भी किया है। उनका कहना है कि सोलो गिटार बजाना मुश्किल है। मगर उन्होंने खुद ही सोलो को गिटार में पिरोया है। प्रदेश के शात क्षेत्रों में जाकर पुराने गीतों पर नई-नई धुनों को पिरोना उनका शौक है। गुरु को म्यूजिक विरासत में नहीं मिला है, मगर परिजनों से म्यूजिक सीखने के लिए भरपूर सहयोग मिला है। गुरु के पिता शैलेश सैनी का कहना है कि बच्चे को वही कार्य करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिसमें उसकी दिलचस्पी हो। आदित्य सैनी ने लेसपोल (ब्राड गिनसन) में महारत हासिल है। गुरु ने दिल्ली से वेस्टर्न रॉक म्यूजिक में ट्रीमेटी डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि हिदी, पंजाबी व अंग्रेजी गानों को अपने गिटार के जरिए उन्होंने मधुर सुर दिए है। दिल्ली के हार्ड रॉक कैफे के अलावा चंडीगढ़ व शिमला में प्रसिद्ध बैंड के साथ भी उन्होंने प्रस्तुति दी है। उनकी कई धुनें यू ट्यूब पर चल रही है। यू ट्यूब ने भी उनकी कई धुनों को पसंद व डाउनलोड भी किया है।