विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर शॉपिंग के नाम पर महिला से लाखों की ठगी, कस्टम और सीबीआई का डर दिखाकर ऐंठे पैसे

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:37 PM (IST)

नाहन में एक महिला इंस्टाग्राम पर शॉपिंग के झांसे में आकर 5.64 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। ...और पढ़ें

इंस्टाग्राम पर शॉपिंग के नाम पर महिला से लाखों की ठगी। सांकेतिक फोटो

इंस्टाग्राम पर शॉपिंग के नाम पर महिला से लाखों की ठगी। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. इंस्टाग्राम शॉपिंग के बहाने महिला से लाखों की ठगी।

  2. कस्टम जुर्माने और सीबीआई गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

  3. पच्छाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां की एक महिला से 5.64 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। युवती ने इंस्टाग्राम पर एक शॉपिंग पेज देखकर सामान मंगवाने का निर्णय लिया था। इसके बाद ठगों ने कथित कस्टम जुर्माने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे पैसे ऐंठ लिए।

पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत सराहां निवासी भावना शर्मा ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर एक शॉपिंग पेज देखने के बाद उसकी संचालक से बातचीत हुई और सामान भेजने का आश्वासन दिया गया।

कुछ दिनों बाद उसे एक फोन कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसका सामान कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है और उसे छुड़ाने के लिए जुर्माना देना होगा। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मुकदमा दर्ज करवाने और सीबीआई से गिरफ्तार करवाने की धमकी दी गई। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे लगातार फोन किए जाने लगे।

कॉल करने वाले व्यक्ति खुद को सीबीआई और पुलिस विभाग का अधिकारी बताते थे। वे शिकायतकर्ता को डराकर पैसे मांगते रहे और कथित केस से बाहर निकलने के लिए उनके कहे अनुसार चलने का दबाव बनाते रहे। शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर सीबीआई और पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें भी लगा रखी थीं, ताकि उनकी बातों पर भरोसा किया जा सके।

इस तरह शिकायतकर्ता के साथ कुल 5,64,000 रुपए की धोखाधड़ी हुई। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पच्छाद में 14 अक्तूबर को सीआईडी शिमला के साइबर क्राइम पुलिस थाने से ऑनलाइन सीसीटीएनएस एप्लीकेशन के माध्यम से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।