बिजली लाइन ठीक करते लाइनमैन को लगा करंट, मौत
शुक्रवार को सराहां उपमंडल विद्युत सब स्टेशन के नजदीक बिजली की लाइन को ठीक करते हुए एक लाइनमैन की गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सराहां 33 केवी सब स्टेशन के नजदीक बिजली बोर्ड के कर्मचारी शुक्रवार सायं करीब चार बजे के आसपास मुरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान लाईन रिपे
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : सराहां उपमंडल विद्युत सब स्टेशन के नजदीक शुक्रवार को बिजली लाइन ठीक करते एक लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
सराहां 33 केवी सब स्टेशन के नजदीक बिजली बोर्ड के कर्मचारी शुक्रवार सायं करीब चार बजे के आसपास मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान लाइन ठीक कर रहे लाइनमेन राजेंद्र प्रकाश पुत्र पलक राम निवासी दाडो-देवरियां अचानक खंभे से नीचे गिर गया। सूत्रों का कहना है कि जहां पर लाइनमैन मरम्मत कार्य में जुटा था, उसके समीप दो अन्य हाईटेंशन लाइनें गुजरती है। इनके करंट की चपेट में आने से राजेंद्र प्रकाश को जोर से झटका लगा और वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल लाइनमेन को बोर्ड के कर्मचारियों ने सराहां सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली बोर्ड सराहां उपमंडल के एसडीओ राजेंद्र शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि 33 केवी सब स्टेशन के समीप एक अन्य लाइन पर काम करते हुए लाइनमैन हादसे का शिकार हुआ है, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।