सावधान! हिमाचल के इन 6 जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, 16 जुलाई तक चेतावनी
नाहन में बीते चौबीस घंटों में 97.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो 2023 के बाद सबसे अधिक है। प्रदेश ...और पढ़ें
-1783614610619_m.webp)
जुलाई में 2023 के बाद नाहन में 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा।
HighLights
नाहन में 2023 के बाद सर्वाधिक 97.4 मिमी वर्षा दर्ज
प्रदेश में हिमपात व वर्षा से तापमान में 9.7 डिग्री गिरावट
छह जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट, 16 जुलाई तक चेतावनी
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान हुई वर्षा में वर्ष 2023 के बाद नाहन में सबसे अधिक 97.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जबकि 2025 में जुलाई माह में नाहन में 95.4, 2024 में 63.9 और 2023 में 250 मिलीमीटर वर्षा चौबीस घंटों के दौरान दर्ज की गई थी।
रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में हिमपात और प्रदेश में भारी वर्षा के बीच दिन के तापमान में 9.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट ताबो में 9.7, भुंतर में 6.7, रिकांगपिओ में 5.8 सोलन में चार डिग्री की गिरावट आई है।
प्रदेश में वीरवार को दिनभर वर्षा का क्रम रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी रहा। बीते चौबीस घंटों के दौरान चंबा के जोत में 48, सोलन में 46, सराहन में 40 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
16 जुलाई तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें नदियों और नालों से देर रहने और मौसम की जानकारी के आधार पर यात्रा करने की सलाह दी गई है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई।
