उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
जागरण संवाददाता शिमला राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर का कहना है कि बालि
जागरण संवाददाता, शिमला : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. डेजी ठाकुर का कहना है कि बालिकाओं को समाज में प्रगति के समान अवसर दिलाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। डा. डेजी ठाकुर रविवार को बचत भवन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि समाज में लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए जागरूकता और जानकारी प्रदान करनी आवश्यक है। उन्होंने बेटियों को समानता प्रदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर एरिका, रिचा शर्मा, डा. मिताली, गरिमा सिंह, कमलप्रीत कौर, निधि ठाकुर, पूर्वा शर्मा, तसलीमा तथा भारती ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) प्रभा राजीव ने महिलाओं के सर्वागीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी वंदना चौहान ने महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए विभागीय दायित्व की जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिमला शहरी ममता पाल ने भी संबोधित किया। इन्हें किया सम्मानित
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवेश से निकल कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें एरिका, तसलीमा खातून, सुहानी, रिचा शर्मा, निधि, अनुशा, पूजा कश्यप, भारती कश्यप, एलीजा नेगी, गीताजंलि ठाकुर, मनीशा शर्मा, डा. मिताली, डा. गरिमा सिंह, कमलप्रीत कौर, उर्वशी ठाकुर, प्रीतिका ठाकुर, प्रथा शांडिल्य, दिव्या नेगी, अंकिता आर्य, दीक्षा, अनीतिका, अनिता ठाकुर, सुनीता वर्मा और निधि ठाकुर शामिल हैं। कोविड संकट में सराहनीय योगदान देने वालों को भी दिया सम्मान
कोरोना संकट के दौरान लोगों को जागरूक करने और मास्क बनाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाने के लिए निलाक्षी तथा पूर्वा शर्मा को भी सम्मान प्रदान किया। पोषण अभियान की सफलता के लिए कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता उमा, आशा कार्यकत्र्ता निशा, एएनएम मीरा ठाकुर, आंगनबाड़ी सहायिका रेणुका और सुशीला को भी सम्मानित किया। इस मौके पर बेटी बचाने व पढ़ाने का संदेश देने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई।