Move to Jagran APP

वीरभद्र के गढ़ रोहडू में जयराम की जनसभा में उमड़ी भीड़ दे रही अलग संदेश

वीरभद्र सिंह के गढ़ रहे रोहडू की महिलाओं ने जयराम ठाकुर का पलकें बिछा कर स्वागत कर भाजपा सरकार से विकास की आस लगाई है।

By BabitaEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 11:21 AM (IST)
वीरभद्र के गढ़ रोहडू में जयराम की जनसभा में उमड़ी भीड़ दे रही अलग संदेश
वीरभद्र के गढ़ रोहडू में जयराम की जनसभा में उमड़ी भीड़ दे रही अलग संदेश

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। दशकों से रोहडू निर्विवाद रूप से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजनीतिक गढ़ रहा है। लेकिन महिलाओं ने जिस तरह से भारी जनसैलाब के रूप में घरों से निकलकर जयराम ठाकुर का पलकें बिछाकर स्वागत किया, उससे साफ हो गया कि क्षेत्र के लोगों ने पुरानी निष्ठा को अब ताक पर धर दिया है। वीरभद्र सिंह के गढ़ के लोगों की जनभावनाओं ने भाजपा सरकार से विकास की आस लगाई है।

loksabha election banner

एक ओर रोहडू की चकाचौंध कर देने वाली भीड़ ने कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति पर सवाल खड़ा किया तो मंडी के पड्डल मैदान में पन्ना प्रमुखों के उठे जोशीले हाथों ने तस्वीर कुछ हद तक साफ कर दी है। माना जा रहा है कि राजनीति की यह तस्वीर लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के लिए सुखद अनुभूति लेकर आएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को इस सफल आयोजन के लिए शाबाशी देकर जाना निश्चित तौर पर उनकी पहली परीक्षा की पूरी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की पहली परीक्षा होने वाली है। रोहडू में सियासी जलसों में भीड़ पहले भी उमड़ती रही है, मगर महिलाएं कभी भी इतने जोश के साथ नहीं निकलती थी। करीब तीस हजार लोगों की रैली अब राजनीतिक बदलाव के साफ संकेत दे रही है। यहां से विधायक भले ही कांग्रेस का है

मगर उनकी जीत को वीरभद्र सिंह के सियासी रुतबे के साथ जोड़कर देखा जाता है। भाजपा ने यहां से तेज तर्रार महिला शशि बाला को विधानसभा चुनाव के दौरान मैदान में उतारा था। वहीं मंडी के पड्डल मैदान में पन्ना प्रमुखों द्वारा हाथ में अपने क्षेत्र का पन्ना लेकर हाथ उठाना, भाजपाई कुनबे को गदगद कर गया। जयराम के गृह जिला में पन्ना प्रमुखों की चुनावी तैयारी से साफ हो गया है कि शेष तीनों संसदीय क्षेत्रों में भी संगठन तैयार होकर बैठा है।

लोकसभा चुनाव के लिए तैयार 

हम लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मंडी में पन्ना प्रमुखों द्वारा घरों से निकलकर आना केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर जीत की मुहर है।

-सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.