Move to Jagran APP

महिला ने जहर निगल जान दी

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एक महिला ने रोहड़ू में जहर निगल कर जान दे दी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 09:03 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 09:03 PM (IST)
महिला ने जहर निगल जान दी
महिला ने जहर निगल जान दी

संवाद सूत्र, रोहड़ू : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी एक महिला ने रोहड़ू में जहर निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस सिटी चौकी रोहड़ू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

loksabha election banner

रोहड़ू के मक्खीनाला में कुशीनगर निवासी सुरेंद्र किराये के कमरे में रहता है। वह रोहड़ू में एक बुटीक में दस साल से कार्य करता है। उसकी पत्नी 35 वर्षीय मालती देवी ने शुक्रवार दोपहर कमरे में जहर निगल लिया। सुरेंद्र को जैसे ही पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली तो वह तुरंत अपने कमरे में गया। वहां उसकी पत्नी बेसुध थी। उसने उसे सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया। वहां मालती देवी अचेत अवस्था में रही और पुलिस को बयान नहीं दे पाई। बाद में उसने दम तोड़ दिया। सुरेद्र के तीन बेटे हैं। रोहड़ू थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.