Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपी शिकायत

प्रियंका गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने के खिलाफ हिमाचल महिला कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ डीजीपी से शिकायत की है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 03:54 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 03:54 PM (IST)
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपी शिकायत
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के विरोध में महिला कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपी शिकायत
जेएनएन, शिमला। कांग्रेस में सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने के खिलाफ हिमाचल महिला कांग्रेस ने विरोध जताया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश की इकाई ने भाजपा पर निशाना साधा है।हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा पार्टी की महिला इकाई ने आज पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एफआइआर करवाई हैं। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने डीजीपी के पास जाकर भाजपा के खिलाफ शिकायत दी।

उन्होंने कहा जब से प्रियंका गांधी ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है। कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं। हमने उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया। जिसको कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। महिला कांग्रेस महिलाओं के खिलाफ इस तरफ की मानसिकता की निंदा करती है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.