Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    22 जनवरी को जाऊंगा अयोध्या; सौभाग्यशाली हूं, जो मुझे निमंत्रण मिला: हिमाचल खेल मंत्री ने VHP और RSS का जताया आभार

    Updated: Mon, 08 Jan 2024 07:23 PM (IST)

    खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। हिमाचल के चुनिंदा लोगों को इसका निमंत्रण मिला है वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इसका निमंत्रण मिला है। उन्होंने निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस का आभार व्यक्त किया है।

    Hero Image
    हिमाचल खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने VHP और RSS का जताया आभार

    जागरण संवाददाता, शिमला। राज्य लोक निर्माण विभाग व युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। हिमाचल के चुनिंदा लोगों को इसका निमंत्रण मिला है, वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इसका निमंत्रण मिला है। उन्होंने निमंत्रण देने के लिए विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और आरएसएस का आभार व्यक्त किया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन में विश्वास के नाते जा रहा हूं अयोध्या

    शिमला में राज्य लोक निर्माण विभाग को बर्फ हटाने की आधुनिक मशीनरी सौंपने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विक्रमादित्य सिंह मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कुछ ही लोगों को निमंत्रण का सौभाग्य मिला है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कहा कि ऐसे अवसर जीवन में बहुत कम मिलते हैं। वह इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेंगे। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अयोध्या में होंगे। हिंदू, सनातनी देव समाज में विश्वास होने के नाते वह अयोध्या जा रहे हैं।

    तलवारें म्यान में हैं, समय आने पर मजबूती से लड़ेंगे विरोधियों को करेंगे लहूलुहान

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे व सरकार पर की गई टिप्पणी पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार व कांग्रेस पार्टी अपना काम अच्छी तरह से कर रही है। जेपी नड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता है। कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी उनकी तलवारें म्यान में हैं लेकिन समय आने पर पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा और राजनीतिक विरोधियों को लहूलुहान किया जाएगा।