21 से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
शुक्रवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात से बढ़ी शीतलहर में थेड़ी कमी आई है। प्रदेश में अधिकतम तामपान में 3 से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है जिससे ठेंड से हल्की राहत मिली है। हालांकि केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस से पांच डिग्री नीचे चला गया है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में शुक्रवार को चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी शीतलहर में शनिवार को थोड़ी कमी आई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। इससे ठंड से हल्की राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम का मिजाज फिर बिगड़ेगा। विभाग के अनुसार 21, 22 व 23 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। लाहुल स्पीति में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हैं। प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक तापमान ऊना में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कहां कितना रहा तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,-0.5,3.1
कल्पा,3.5,11.2
सोलन,8.8,26.0
शिमला,9.7,17.8
भुंतर,10.5,23.3
सुंदरनगर,10.6,23.9
धर्मशाला,12.6,17.4
ऊना,15.4,27.8
नाहन,16.3,25.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)