शिमला से ज्यादा ठंडा ऊना
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में पहाड़ों की अपेक्षा मैदानों में सुबह और शाम ज्यादा ठंड है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में पहाड़ों की अपेक्षा मैदानों में सुबह और शाम ज्यादा ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इन दिनों सुबह और शाम शिमला से ज्यादा ठंड ऊना में है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.7, ऊना में 4.4, सुंदरनगर में 0.6 और धर्मशाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलांग में -12, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 24.8 दर्ज किया गया।
बर्फबारी के बाद जनजातीय क्षेत्रों में अब भी सामान्य जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। किसानों और बागवानों ने खेती का काम शुरू कर दिया है जो जो कई दिन से रुका था। आगामी दिनों में मौसम के शुष्क बने रहने और धूप खिले रहने से तापमान में और वृद्धि होगी। हालांकि मौसम के शुष्क रहने से सुबह और शाम की ठंड से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
......
कहा, कितना रहा तापमान
जगह,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,6.7,15.9
सुंदरनगर,0.6,22.1
भुंतर,0.5,20.2
कल्पा,-2.8,7.4
केलांग,-12,0.0
धर्मशाला,5.4,15.8
ऊना,4.4,24.8
नाहन,7.8,18.0
सोलन,7.0,22.0
कागड़ा,9.3,22.7
(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)