Move to Jagran APP

बारिश व ओलावृष्टि से थमी जिंदगी की रफ्तार, कांपी राजधानी

राजधानी शिमला में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद तीन बजे हुई बारिश से राजधानी थम सी गई।

By Edited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 03:02 AM (IST)
बारिश व ओलावृष्टि से थमी जिंदगी की रफ्तार, कांपी राजधानी
बारिश व ओलावृष्टि से थमी जिंदगी की रफ्तार, कांपी राजधानी

शिमला, जेएनएन। राजधानी शिमला में शुक्रवार को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। दोपहर बाद तीन बजे हुई बारिश से राजधानी थम सी गई। मौसम खराब होने से शिमला का न्यूनतम तापमान भी चार से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। जिससे एक बार फिर से शीतलहर का प्रकोप शिमला में बढ़ गया है। हालांकि राजधानी में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। दोपहर तक मौसम शुष्क बना रहा।

loksabha election banner

करीब तीन बजे आसमान में बादल छा गए आए और तेज गर्जन के साथ ओलावृष्टि का क्रम जारी हो गया। करीब आधे घंटे तक ओलावृष्टि का यह क्रम चलता रहा। इससे जहां यातायात थम गया वहीं लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ी। चारों ओर ओलावृष्टि के कारण सफेदी बिखर गई। वाहनों की एकाएक थम गई रफ्तार ओलावृष्टि शुरू होने के महज 15 मिनट बाद राजधानी में यातायात पूरी तरह थम गया। सड़कों पर फिसलन होने के कारण गाड़ियां स्किड होने लगी और ट्रैफिक जाम लग गया।

इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जाने वाली बसें भी देरी से चल पाई। हालांकि अधिक देर यह क्रम नहीं चला लेकिन थोड़ी ही देर में ओलावृष्टि ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया। पैदल चलना हुआ मुश्किल राजधानी में ओलावृष्टि के कारण सभी रास्तों पर फिसलन बढ़ गई और लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ी। उतराई-चढ़ाई वाले रास्तों पर लोग गिरते पड़ते अपने गंतव्य तक पहुंचे। जबकि कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है। स्कूलों में छुट्टी के समय हुई ओलावृष्टि के कारण स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।

बच्चों को स्कूल के गेट से अपनी टैक्सी तक पहुंचना मुश्किल भरा हो गया। कई बच्चे भीगते हुए घर पहुंचे। कुफरी नारकंडा में बर्फबारी के कारण यातायात बाधित कुफरी नारकंडा में शुक्रवार दोपहर बाद रिकॉर्ड बर्फबारी दर्ज की गई। इस कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह खुशनुमा मौसम के चलते कुफरी पहुंचे। पर्यटकों ने सुबह से दोपहर तक मौसम का खूब लुत्फ उठाया लेकिन जैसे ही वापसी का कार्यक्रम बना ओलावृष्टि और बर्फबारी शुरू हो गई। इस कारण रास्तों में फिसलन बढ़ गई और यातायात पूरी तरह जाम हो गया व पर्यटकों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।

अभी मौसम और तेवर दिखाएगा जिला शिमला में फिलहाल मौसम में किसी तरह के सुधार आने की कोई संभावनाएं नहीं है। मौसम विभाग ने आगामी 17 मार्च तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जताई है। इससे जिला के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। शनिवार को भी जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावनाएं हैं, जबकि निचले क्षेत्रों में व्यापक बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.