केलंग में सीजन के सबसे कम तापमान
राज्य ब्यूरो शिमला हिमाचल प्रदेश के केलंग में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश के केलंग में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया। प्रदेश में रविवार को तेज धूप के खिले रहने के बावजूद अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को दर्ज अधिकतम तापमान की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। शिमला में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को दर्ज 13.5 डिग्री तापमान की अपेक्षा रविवार को 12.9 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और अधिक वृद्धि जबकि सुबह और शाम को और अधिक ठंड बढ़ने और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है। तापमान की स्थीति
शहर,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.9,24.2
सुंदरनगर,12.8,30.2
भुंतर,10.7,30.8
कल्पा,6.7,23.5
धर्मशाला,15.6,25.2
ऊना,13.5,34.3
नाहन,22.5,30.4
केलंग,2.1,19.4
सोलन,12.4,30.0
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।