Move to Jagran APP

हिमाचल से दो दिन में लौट जाएगा मानसून

मौसम विभाग का मत है कि आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर मानसून राज्य से वापस लौट जाएगा। राज्य में औसत तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:20 AM (IST)
हिमाचल से दो दिन में लौट जाएगा मानसून
हिमाचल से दो दिन में लौट जाएगा मानसून

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश से दो दिन के बाद मानसून लौट जाएगा। ऐसे में अब बारिश होने की संभावना कम है। वीरवार को भी अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही, लेकिन मौसम में ठंडक बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार सात दिन के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना बनी रहेगी।

loksabha election banner

वीरवार सुबह शिमला शहर में हल्की बारिश हुई। इससे सुबह और शाम की ठंड अधिक बढ़ गई है। प्रदेश में तीन दिन के भीतर औसत तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि अब मानसून की बारिश नहीं होगी। जहां भी बारिश दर्ज होगी, वहां पर स्थानीय क्षेत्र में हवा के कम दबाव के कारण हो सकती है। प्रदेश के अधिकांश भागों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। सुबह व शाम को सर्दी बढ़ने का क्रम जारी रहेगा। कहां, कितना रहा तापमान

शहर,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,19.8,20.1

सुंदरनगर,12.8,28.2

भुंतर,9.4,22.0

धर्मशाला,15.4,22.6

कल्पा,4.1,19.4

केलंग,0.5,11.3

सोलन,11.6,25.3

मनाली,4.6,16.0

चंबा,10.7,26.4

कुफरी,8.1,13.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.