Move to Jagran APP

प्रदेश में 11 से बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने ताजा बुलेटिन जारी किया है जिसमें 11 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभाना जताई गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 07:37 PM (IST)
प्रदेश में 11 से बदलेगा मौसम का मिजाज
प्रदेश में 11 से बदलेगा मौसम का मिजाज

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में अब 11 फरवरी से मौसम फिर करवट बदलेगा। पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं 12 फरवरी को भी मौसम खराब रहेगा। शनिवार को हालांकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बावजूद इसके इन दिनों अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री नीचे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

loksabha election banner

उत्तर की तरफ से चलने वाली बर्फीली हवाओं से हिमाचल के लोगों को अभी राहत नहीं मिल रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह और शाम को और अधिक ठंड पड़ेगी। रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी। प्रदेश के चार स्थानों पर तापमान अभी भी जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। इनमें केलंग, कल्पा, मनाली और कुफरी शामिल हैं। इसके अलावा 184 सड़कें अभी भी ठप पड़ी हैं। भारी बर्फबारी की वजह से लाहुल स्पीति की 160 सड़कों के अलावा 24 अन्य मार्गो पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। -------

प्रदेश में तापमान का हाल

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

केलंग,-14.4,0.2

कल्पा,-5.6,3.8

मनाली,-2.8,13.4

कुफरी,-3.4,3.5

शिमला,0.8,11.9

सोलन,0.6,18.0

ऊना,4.2,22.2

कांगड़ा,3.2,19.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.