केदारनाथ में हुई बर्फबारी से हिमाचल में भी गिरा तापमान
उत्तराखंड के केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने हिमाचल में भी तापमान को गिरा दि
राज्य ब्यूरो, शिमला : उत्तराखंड के केदारनाथ में हुई बर्फबारी ने हिमाचल में भी तापमान को गिरा दिया है। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
वीरवार को राजधानी शिमला में हल्के बादलों के साथ हवा भी चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार 30 अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम के तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
-------
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.1,21.2
सुंदरनगर,8.8,28.8
भुंतर,10.1,27.8
कल्पा,4.4,17.6
धर्मशाला,12.4,23.8
ऊना,11.8,33.8
नाहन,21.3,26.8
केलंग,2.8,14.7
सोलन,10.0,29.0