Move to Jagran APP

प्रदेश में पांच तक साफ रहेगा मौसम

केलंग में 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान ऊना में अधिकतम 36 डिग्री नौ स्थानों पर एक से चार डिग्री न्य

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 05:41 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 05:41 AM (IST)
प्रदेश में पांच तक साफ रहेगा मौसम
प्रदेश में पांच तक साफ रहेगा मौसम

केलंग में 4.8 डिग्री न्यूनतम तापमान, ऊना में अधिकतम 36 डिग्री

loksabha election banner

नौ स्थानों पर एक से चार डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट

राज्य ब्यूरो, शिमला : इस बार मानसून सीजन में बादल कम बरसे। पांच अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के नौ स्थानों पर एक से चार डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दो स्थानों में अधिकतम तापमान नीचे गिरा है।

मौसम विभाग के निदेशक डाक्टर मनमोहन सिंह ने कहा कि दो दिन के भीतर प्रदेश से मानसून वापस लौट सकता है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।

केलंग में न्यूनतम तापमान 4.8 व कल्पा में 7.5 डिग्री रहा। नाहन, बिलासपुर व हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से अधिक है। सुंदरनगर, भुंतर, केलंग, पालमपुर, सोलन, मनाली, कांगड़ा, मंडी व चंबा में न्यूनतम तापमान एक से छह डिग्री नीचे आ गया है। चंबा व डलहौजी में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान गिरा है।

शहरों में तापमान की स्थिति

शहर,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,14.6,25.0

सुंदरनगर,14.2,31.8

भुंतर,12.5,32.4

कल्पा,7.5,23.3

धर्मशाला,17.0,26.2

ऊना,18.2,36.4

नाहन,21.5,29.0

केलंग,4.8,21.1

पालमपुर,13.0,28.0

सोलन,11.7,31.0

मनाली,6.6,25.4

कांगड़ा,16.1,32.5

मंडी,16.5,31.2

बिलासपुर,20.0,33.0

हमीरपुर,20.3,32.8

चंबा,13.1,30.9

डलहौजी,14.2,19.4

कुफरी,14.8,19.4 - प्रभा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.