Move to Jagran APP

22 फरवरी तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर, बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और मध्यम और निचले इलाकों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

By BabitaEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 10:42 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 10:42 AM (IST)
22 फरवरी तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर, बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी
22 फरवरी तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर, बर्फबारी व ओलावृष्टि की चेतावनी

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में सोमवार से भारी बर्फबारी, वर्षा और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और मध्यम और निचले इलाकों में भारी ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 फरवरी तक मौसम के तेवर कड़े रहेंगे। ऐसे में प्रदेशवासियों की मुश्किलें अभी कम होने वाली नहीं हैं।

loksabha election banner

रविवार को भी आसमान पर बादल छाए रहने के कारण ठंडक कुछ ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चली। वहीं मनाली की ऊपरी चोटियों सहित लाहुल-स्पीति में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इस वजह

से जनजातीय क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।

सोमवार से होने वाली बर्फबारी से पुराने रिकॉर्ड टूटने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने सोमवार, बुधवार और वीरवार को भारी बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। मध्य व निचले क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। रविवार को सबसे कम तापमान केलंग में माइनस 11 और कल्पा में माइनस पांच तक दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रोहतांग में बर्फबारी

गर्मियों में पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। एक दिन पर्यटननगरी मनाली में धूप खिली रहने के बाद रविवार सुबह ही घाटी में बादल छा गए। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया। लगातर खराब चल रहे मौसम ने पर्यटकों सहित लोगों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य होने सेसड़कों की हालत पहले ही दयनीय है। ऊपर से बारिश व ब़र्फबारी ने इस बार सड़कों की हालत को ओर खराब कर दिया है। रविवार को भी जगह-जगह भूस्खलन होने से वाहन चालकों की दिक्कतें जारी रही। रोहतांग दर्रे में इस बार बर्फ के ढेर लग गए हैं। रविवार को दोपहर बाद रोहतांग सहित समस्त ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हो गए। लाहुल घाटी में हालात खराब हैं। समस्त लाहुल घाटी में सड़कें बंद हैं। मौसम खराब रहने से हवाई सेवा भी नियमित नहीं हो पा रही है। इस बार अधिक समय तक मौसम खराब रहने से लोगों द्वारा जमा की गई लकड़ी भी खत्म होने लगी है।

पर्यटन कारोबार ने पकड़ी है रफ्तार

पर्यटन नगरी मनाली में लगातार ब़र्फबारी होने से पर्यटन कारोबार भी बेहतर रहा है। सर्दियों में सैलानियों की आमद ठीक रहने से पर्यटन कारोबार भी ठीक रहा है और पर्यटनस्थलों में भी रौनक दिखी है। रविवार को मनाली के पर्यटनस्थलों में भी खूब रौनक रही। सैलानियों ने नेहरूकुंड व सोलंगनाला में ब़र्फीली खेलों का आनंद लिया। रविवार को भी जगह जगह ट्रैफिक जाम लगा रहा। डीएसपी मनाली शेर च्सह ने बताया कि पर्यटकों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति दी गई है। ट्रेफिक सुचारू रखने के बेहतर प्रयास किए गए हैं।

19 को यलो अलर्ट

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने 19 फरवरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 19 फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी हो सकती है। यलो अलर्ट का अर्थ है कि लोग मौसम से संबंधित जानकारी से अपडेट रहें। मौसम से संबंधित किसी प्रकार की मुसीबत से बचने के लिए प्रशासन व प्रचार-प्रसार माध्यमों के तहत संपर्क बनाए रखें।

प्रदेशभर में बर्फबारी के कारण 301 सड़कों पर यातायात अवरुद्ध रहा। रोहतांग दर्रा में भारी बर्फबारी हुई। मनाली में आधा फीट बर्फ गिरी जबकि कई जगह भूस्खलन हुआ। मनाली में सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। पतलीकूहल से मनाली तक जगह-जगह भूस्खलन से यातायात बाधित रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.