हिमाचल में तीन दिन आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी
Warning of storm and hail storm in Himachal. हिमाचल में तीन दिन आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में 10, 11 व 13 मई को आंधी चलने व ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। ओलावृष्टि की आशंका के कारण सेब के नुकसान को लेकर बागवानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रदेश में तेज गर्मी के कारण लोगों को लू झेलनी पड़ रही है।
वीरवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। देश में सबसे अधिक गर्म हिसार रहा जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार को प्रदेश में मौसम के साफ रहने से गर्मी ने तेवर दिखाए। मैदानों के साथ पहाड़ों में तपिश बढ़ गई है। शुक्रवार को 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है।
जानें, कहां कितना रहा तापमान
स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
नाहन, 21.6,35.5
पालमपुर,18.5,31.4
कांगड़ा,17.7,37.5
शिमला,17.7,27.1
धर्मशाला,16.6,30.4
ऊना,16.0,41.7
सोलन,15.0,33.0
सुंदरनगर,13.8,37.6
भुंतर,10.4,35.0
कल्पा,5.7,23.5
केलंग,3.8,18.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप