विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र बोले, मेरे प्रदेश के दौरों से भाजपा को पड़ते हैं दौरे

By Munish DixitEdited By:
Published: Sat, 01 Oct 2016 04:40 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 05:00 PM (IST)

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का मैं जब भी कोई दौरा करता हूं, तो भाजपा नेताओं को दौरे पडऩे शुरू हो जाते हैं।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का मैं जब भी कोई दौरा करता हूं, तो भाजपा नेताओं को दौरे पडऩे शुरू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। पार्टी मजबूत है। आने वाले चुनाव में भी कांग्रेस ही प्रदेश में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू को लेकर कहा कि सुक्खू पार्टी ने अध्यक्ष बनाए हैं, हम इस पद की गरिमा को मानते है, लेकिन जो इस पद पर बैठता है उसे भी इसकी गरिमा को देखना चाहिए।

पढ़ें: फैसलों से आभास, चुनाव हैं पास

शिमला में एप्पल फेस्टिबल के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल के बागवानों के लिए सेब महत्वपूर्ण है और ऐसे फेस्टिबल होने चाहिए। उन्होंने सेना की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाई का राजनीतिक लाभ के लिए प्रचार नहीं होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा के चार सांसद ही होने बारे उन्होंने कहा कि पहले यहां छह सांसद होते थे। अब आबादी बढ़ी है, लेकिन सांसद चार ही हैं। ऐसे में यहां कम से कम छह सांसद होने चाहिए।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: