Move to Jagran APP

आज दिल्ली रवाना होंगे वीरभद्र सिंह व सुक्खु

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के एक साथ हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाए जाने के बाद प्रदेश के कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 29 Sep 2017 09:45 AM (IST)Updated: Fri, 29 Sep 2017 09:45 AM (IST)
आज दिल्ली रवाना होंगे वीरभद्र सिंह व सुक्खु
आज दिल्ली रवाना होंगे वीरभद्र सिंह व सुक्खु

शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री वीरवार को भीमाकाली मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सराहन के दौरे पर थे।

loksabha election banner

वहां से लौटकर वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे शिमला से हवाई मार्ग से दिल्ली के निकलेंगे। वीरभद्र सिंह के साथ उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी  जाएंगे। माना जा रहा है कि हाईकमान प्रदेश के विधानसभा चुनाव के संबंध में रणनीति पर चर्चा करेगा। इसके साथ ही टिकट आवंटन कमेटी, चुनाव घोषणा पत्र कमेटी, प्रचार एवं प्रसार कमेटी सहित कुछ अन्य कमेटियां भी गठित किए जाने पर मुहर लगाई जा सकती है।

प्रदेश पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के एक साथ हाईकमान द्वारा दिल्ली बुलाए जाने के बाद प्रदेश के कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है। दोनों गुटों के टिकट के चाहवान अपनी गोटियां फिट करने में लगे हुए हैं। पिछले दिनों ही महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से दिल्ली में मुलाकात कर टिकट मांगी थी।

यह भी पढ़ें:  केंद्र की सौगात से विरोधियों के मुंह बंद: धूमल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.