Move to Jagran APP

विनोद गुट ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

तीन गुटों में बंटे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के विनोद गुट ने अपनी राज्य कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। महासंघ ने पांच कर्मचारी नेताओं को अहम ओहदों की जिम्मेवारी दी है। अब 20 और नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। वन विभाग से डॉ. रोशन चौहान सलाहकार होंगे। एडवोकेट जनरल के कार्यालय में कार्यरत वीर सेन सिंह क्षेत्रीय सचिव होंगे। सिचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से एलडी चौहान को संयुक्त सचिव बनाया गया है। बागवानी महकमे से नरेश भेतान को कार्यालय सचिव आयुर्वेद विभाग से जितेंद्र नेगी को क्षेत्रीय सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। इनकी नियुक्तियों के बाद दूसरे चरण की सूची भी जल्द तैयार होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 04:01 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 04:01 PM (IST)
विनोद गुट ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
विनोद गुट ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

राज्य ब्यूरो, शिमला : तीन गुटों में बंटे अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के विनोद गुट ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। महासंघ ने पांच कर्मचारी नेताओं को अहम ओहदों की जिम्मेदारी दी है। वन विभाग से डॉ. रोशन चौहान सलाहकार जबकि एडवोकेट जनरल के कार्यालय में कार्यरत वीर सेन सिंह क्षेत्रीय सचिव होंगे।

loksabha election banner

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से एलडी चौहान को संयुक्त सचिव बनाया गया है। बागवानी विभाग से नरेश भेतान को कार्यालय सचिव व आयुर्वेद विभाग से जितेंद्र नेगी को क्षेत्रीय सचिव का जिम्मा सौंपा गया है। इनकी नियुक्तियों के बाद दूसरे चरण की सूची जल्द तैयार होगी। अभी 20 और नेताओं को कार्यकारिणी में जगह मिलेगी।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार (विनोद गुट) ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी का चुनाव पहले हो गया था। करीब 25 पदाधिकारियों को नामित किया जाता है। इनमें से पांच की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करे। ऐसा केंद्रीय पैट्रन पर किया जाए। पंजाब सरकार नया वेतनमान लागू नहीं कर रही है। चार वर्ष बीत गए पर कोई हलचल नहीं हो पाई है। अगर पंजाब वेतनमान लागू नहीं करता है तो हिमाचल के कर्मचारियों को इसे केंद्र की तर्ज पर लागू किया जाए। इस संबंध में महासंघ ने सरकार को ज्ञापन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.