शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य ने भरा नामांकन
आलम यह था कि पहली बार शिमला ग्रामीण से इतनी भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए थे।
शिमला, जेएनएन। शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पिता सीएम वीरभद्र सिंह, मां प्रतिभा सिंह और बहन अपराजिता सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया। समर्थक गाजे-बाजे के साथ आए थे। विक्रमादित्य सिंह कार्यकर्ताओं के साथ काली बाड़ी मंदिर से एसडीएम ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाया था। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रमोद शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया।
आलम यह था कि पहली बार शिमला ग्रामीण से इतनी भारी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए थे। वीरभद्र सिंह के सीट छोडऩे के बाद से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा और जो खुद को असहाय और अकेला महसूस कर रहे थे। वह तुरन्त भाजपा के साथ हो लिए।
यह भी पढ़ें: विद्या स्टोक्स ठियोग से लड़ेगी चुनाव