Move to Jagran APP

हॉकी हिमाचल संघ का चुनाव गैर कानूनी : स्टोक्स

हॉकी हिमाचल संघ के ऊना में हुए चुनाव को हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्य विद्या स्टोक्स ने गैर कानूनी ठहराया है

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 06:24 PM (IST)
हॉकी हिमाचल संघ का चुनाव गैर कानूनी : स्टोक्स
हॉकी हिमाचल संघ का चुनाव गैर कानूनी : स्टोक्स

जागरण संवाददाता, शिमला : हॉकी हिमाचल संघ के गत दिनों ऊना में हुए चुनाव को हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्य एवं संरक्षक विद्या स्टोक्स ने गैर कानूनी ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सासद अनुराग ठाकुर को हॉकी इंडिया के नियम और कानून का ज्ञान नहीं है। वह मनमर्जी से चुनाव करवाकर हॉकी हिमाचल संघ के अध्यक्ष नहीं बन सकते। अध्यक्ष पद को वह वर्षो से संभाल रही थी, चुनाव करवाने से पहले उन्हें नोटिस दिया जाना चाहिए था जो नहीं दिया गया।

loksabha election banner

स्टोक्स ने कहा कि अनुराग ने हॉकी हिमाचल का अध्यक्ष पद कब्जाने के आनन-फानन में चुनाव की रस्म अदायगी की। चुनाव पूरी तरह से अवैध हैं। इस बारे में वे हॉकी इंडिया से भी बात करेंगी। अनुराग ने नियमों के विपरीत जाकर अध्यक्ष पद कब्जाया है। वह स्वयंभू अध्यक्ष बने हैं। अनुराग की कोशिश हमेशा ही खेल संघों पर कब्जा करने की रही है। प्रदेश में खेलों के सहारे ही वह राजनीति चमकाते आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.