सुक्खू के समर्थकों ने लिखी ¨हंसा की पटकथा : वीरभद्र
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह और कांग्रेस अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह सुक्खू के बाद रार और गहरा गई है। सियासत के ¨सह ने अबकी बार तीखा वार किया है। उन्होंने इंटक अध्यक्ष बबलू पंडित के बहाने सुक्खू पर करारा निशाना साधा है। बकौल वीरभद्र कांग्रेस पार्टी में ¨हसा की पटकथा सुक्खू के आदमियों ने ही लिखी। उन्होंने ही वहां हंगामा किया और इसे ¨हसा में तब्दील किया। इस मामले में दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआइआर दर्ज करवाई है। कानून अपना काम करेगा। वीरभद्र ¨सह की मानें तो कानून दोषियों को दंडित करेगा।
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुख¨वदर सुक्खू के बीच रार गहरा गई है। वीरभद्र ¨सह ने सुक्खू पर फिर निशाना साधा है। बकौल वीरभद्र, कांग्रेस पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में वीरवार को ¨हंसा की पटकथा सुक्खू के समर्थकों ने लिखी। उन्होंने ही वहां हंगामा कर इसे ¨हसा में तबदील किया।
वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हंगामा करने वाले शराब पीकर आए थे। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में हुई ¨हसा सुनियोजित थी। सुक्खू की टीम ने हुड़दंग मचाया। वे पहले ही तैयारी कर बैठे थे नहीं तो नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की पार्टी मुख्यालय में ताजपोशी के दौरान खून न बहता। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। रंजिश के कारण ऐसा हुआ जो गलत है। इसकी ¨नदा की जानी चाहिए। इस मामले में दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआइआर दर्ज करवाई है। कानून अपना काम कर दोषियों को दंडित करेगा। सुक्खू चौड़ा मैदान में आयोजित सम्मान समारोह में नहीं आए थे। वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। ऐसे में वीरभद्र ¨सह ने उनकी भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कुलदीप राठौर ने वीरवार को कार्यभार संभाला था। उस दौरान वहां कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूंसे चले और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई थीं। इससे एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। बबलू पंडित का कांग्रेस से लेना-देना नहीं
इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित भी वीरवार को कांग्रेस मुख्यालय में थे। वीरभद्र ¨सह ने कहा कि बबलू पंडित का कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है। इंटक मजदूरों का संगठन है। वीरभद्र सिंह बबलू पंडित की नियुक्ति का विरोध करते रहे हैं।