स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे अमित शाह
राज्य ब्यूरो शिमला देवभूमि हिमाचल के पूर्ण राज्य के पचास वर्ष पूर्ण होने पर 25 जनवरी को शि
राज्य ब्यूरो शिमला : देवभूमि हिमाचल के पूर्ण राज्य के पचास वर्ष पूर्ण होने पर 25 जनवरी को शिमला स्थित रिज मैदान पर होने वाले स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब वर्चुअली शामिल होंगे। व्यस्तता के कारण उनका शिमला आने का कार्यक्रम रद हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रिज मैदान पर कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय करेंगे।
बारिश और बर्फबारी की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम के लिए डोम बनाया गया है। जिसमें दो मंच बनाए गए हैं। डोम में 2500 व बाहर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। एक मंच पर अतिथि बैठेंगे व दूसरे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में होगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों में एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वर्णिम हिमाचल कार्यक्रम की तैयारियों का रविवार को जायजा लिया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भरद्वाज भी उनके साथ थे। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने को कहा। ऐसा रहेगा कार्यक्रम
-सुबह 11.00 बजे, अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
-11.02 बजे, ध्वजारोहण व राष्ट्रगान
-11.04 बजे, परेड का निरीक्षण
-11.12 बजे, मार्चपास्ट
-11.22 बजे,प्रदेश की विकास गाथा पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन।
-11.34 बजे, दीप प्रज्ज्वलन
-11.36 बजे,वंदेमातरम
-11.38 बजे, अतिथियों का सम्मान
-11.45 बजे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज करेंगे स्वागत
-11.50 बजे, स्वर्ण जयंती के अवसर पर विशेष डाक टिकट का अनावरण
-11.53 बजे, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का संबोधन
-11:58 बजे, सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा निर्मित हिमाचल तब और अब वृतचित्र का प्रसारण
-दोपहर 12:13 बजे, सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा कॉफी टेबल बुक का विमोचन
-12:15 बजे,सांस्कृतिक कार्यक्रम
-12:45 बजे, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संबोधन
-1:00 बजे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन
-1:15, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय का संबोधन
-1:25 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का वर्चुअली संबोधन।