विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊना बल्क ड्रग पार्क को मिली 2071 करोड़ की मंजूरी, 323 करोड़ हुए खर्च; फार्मास्यूटिकल के लिए महत्वपूर्ण परियोजना

Published: Thu, 27 Aug 2026 05:08 AM (IST)

ऊना में स्थापित हो रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुल 2071 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

ऊना बल्क ड्रग पार्क को मिली 2071 करोड़ की मंजूरी। फोटो जागरण

ऊना बल्क ड्रग पार्क को मिली 2071 करोड़ की मंजूरी। फोटो जागरण

HighLights

  1. बल्क ड्रग पार्क को 2071 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर।

  2. परियोजना पर अब तक 323.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

  3. हिमाचल के फार्मा और औद्योगिक क्षेत्र के लिए यह महत्वपूर्ण परियोजना।

राज्य ब्यूरो, शिमला। ऊना में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्क के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कुल 2071 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है। इसमें केंद्र का हिस्सा 1000 करोड़ और राज्य सरकार का 1071 करोड़ रुपये है।

विधानसभा में प्रश्न के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि 1 अगस्त तक केंद्र से 225 करोड़ और राज्य से 136.28 करोड़ रुपये समेत कुल 361.28 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इनमें से अब तक 323.40 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

परियोजना के तहत जमीन की फार्मेशन कटिंग, पेड़ों की कटाई, आंतरिक सड़कों, बाड़बंदी, पुलों और वर्षाजल निकासी नालियों का निर्माण किया जा रहा है। बाहरी सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग, जबकि जल प्रबंधन एवं वितरण का कार्य जल शक्ति विभाग कर रहा है।

बिजली से जुड़े कार्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के माध्यम से करवाए जा रहे हैं। सरकार के अनुसार यह परियोजना हिमाचल के फार्मास्यूटिकल और औद्योगिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।