बधाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
संवाद सूत्र ज्यूरी बधाल में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। सोमवार को
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 04:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, ज्यूरी : बधाल में कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए। सोमवार को एक कार किन्नौर से रामपुर की ओर आ रही थी। बधाल में अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार शिव कुमार व जुर्म सिंह निवासी लुहाड (चंबा) घायल हो गए। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घायलों को महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में भर्ती किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें