दो लोग एक किलो चार सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर कुमारसैन पुलिस थाना के अंतर्गत दो मामलों में पुलिस ने एक किलो 465
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 08:42 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 08:42 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : कुमारसैन पुलिस थाना के अंतर्गत दो मामलों में पुलिस ने एक किलो 465 ग्राम चरस बरामद की है। एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस एएसआइ अंबी लाल के नेतृत्व में मामले की जांच कर रही है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे दुर्गा माता मंदिर जाबली में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका तो जयदीप निवासी सी-23/21 पूसा, गली नंबर 23 शाहबाद डायरी दिल्ली को एक किलो आठ ग्राम चरस के साथ पकड़ा।
वहीं, अन्य मामले में कुमारसैन पुलिस ने दुर्गा माता मंदिर जाबली में ही सरकारी बस की जांच की तो विजय सिंह निवासी घनैर डाकघर जाव तहसील आनी (कुल्लू) से 465 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें