आठवीं के संस्कृत पेपर में मिलेंगे दो ग्रेस मार्क्स
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड संस्कृत में दो ग्रेस मार्क्स देगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jan 2020 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2020 06:17 AM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं कक्षा के संस्कृत विषय के पेपर में विद्यार्थियों को दो ग्रेस मार्क्स देगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा में प्रश्न संख्या तीन व 19 गलत पूछे थे। विद्यार्थी इन सवालों का सही जवाब नहीं दे पाए थे।
विद्यार्थियों और शिक्षक संगठनों ने इसकी शिकायत शिक्षा बोर्ड से की थी। इसके बदले ग्रेस मार्क्स देने की मांग की गई थी। शिक्षा बोर्ड ने गलती मानते हुए विद्यार्थियों को दो ग्रेस मार्क्स देने का निणर्य लिया है। शिमला जिला के शिक्षा उप निदेशक भाग चंद ने इसे संबंध में सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। जिन विद्यार्थियों के 85 से कम अंक होंगे, उन्हें ही ग्रेस मार्क्स मिलेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें