हिमाचल: शिमला के रामपुर के पास मंगलाड़ खड्ड में खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौत
9 सितंबर से लापता एक वाहन मंगलवार सुबह रामपुर की मंगलाड़ खड्ड में दुर्घटनाग्रस्त मिला, जिसमें सवार तंगलिंग गांव के दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल: रामपुर के पास मंगलाड़ खड्ड में खाई में गिरी गाड़ी (संकेतात्मक फोटो)
HighLights
9 सितंबर से लापता वाहन मंगलाड़ खड्ड में दुर्घटनाग्रस्त मिला
दुर्घटना में तंगलिंग गांव के दो लोगों की मौके पर मौत
दुर्गम स्थल से शव निकालने एनडीआरएफ टीम की सहायता मांगी
जागरण संवाददाता, बुशहर। पुलिस स्टेशन रिकांगपिओ से मिली सूचना के अनुसार नौ सितंबर से लापता एक वाहन मंगलवार सुबह रामपुर की मंगलाड़ खड्ड के पास दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला। वाहन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक तंगलिंग गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, नौ सितंबर से वाहन और उसमें सवार दो लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की ओर से उनकी तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान मंगलवार सुबह मंगलाड़ खड्ड के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिला। वाहन के अंदर दोनों लोग मृत पाए गए।
दुर्घटना स्थल दुर्गम और गहरी खड्ड में होने के कारण शवों को सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। शवों को खड्ड से बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ या अन्य रेस्क्यू टीम की सहायता मांगी गई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
