Shimla News: पिछले वर्ष शिमला में भाजपा रैली में कार्यकर्ताओं की जेबें काटने के दो आरोपित बिजनौर से गिरफ्तार
पिछले वर्ष शिमला में भाजपा रैली में कार्यकर्ताओं की जेबें काटने के दो आरोपितों को बिजनौर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों मोहम्मद सिकंदर और मोहम्मद अशरफ ने पुलिस पूछताछ में माना है कि उन्होंने जेबें काटी थीं। पुलिस ने इनसे 25 हजार रुपए बरामद किए हैं।
शिमला, जागरण संवाददाता: शिमला में पिछले वर्ष भाजपा की रैली में कार्यकर्ताओं की जेबें काटने के दो और आरोपित बिजनौर में गिरफ्तार किए। आरोपितों मोहम्मद सिकंदर और मोहम्मद अशरफ ने पुलिस पूछताछ में माना है कि उन्होंने जेबें काटी थीं। पुलिस ने इनसे 25 हजार रुपए बरामद किए हैं।
आरोपितों ने बताया उनका गिरोह है
आरोपितों ने बताया कि उनका गिरोह है जो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबें काटते हैं। पुलिस ने इनके दो साथियों को पहले गिरफ्तार किया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 09 अप्रैल, 2022 को शिमला आए थे। उनके सम्मान में हुई रैली में जेबें कटी थीं।
नोट: यह खबर अपडेट की जा रही है।