Move to Jagran APP

शराचली में देवदार के 500 पौधे रोपे

खेल पयरवरण एवं सांस्कृतिक संगठन शराचली द्धारा रविवार को पौध रोपण का कार्य किया गया। शराचली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संगठन के सदस्यों द्धारा पांच सौ से अधिक पौधों का रोपण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 05:17 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 05:17 PM (IST)
शराचली में देवदार के 500 पौधे रोपे
शराचली में देवदार के 500 पौधे रोपे

संवाद सूत्र, रोहड़ू : खेल पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संगठन शराचली ने रविवार को पौधे रोपे। शराचली क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर संगठन के सदस्यों ने देवदार के पांच सौ से अधिक पौधे लगाए। इस दौरान वन उपमंडल अधिकारी रोहड़ू चंदु लाल ताशीलदार विशेष रुप से उपस्थित रहे। लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। अभियान में रांवि पंचायत प्रधान सुभाष पांटा, उपप्रधान देश राज ठाकुर, थाना पंचायत प्रधान किशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

loksabha election banner

संगठन के अध्यक्ष राय ¨सह चौहान ने बताया कि पौधरोपण में सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांदल में संगठन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। साथ ही मांदल पंचायत के क्यांला जंगल व आसपास के क्षेत्र में दस हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। इस दौरान डीएफओ रोहड़ू चंदू लाल ताशीलदार ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। इस दौरान संगठन के महासचिव बीएस बाल्टू, नरवीर झगटा, सतीश चौहान, अनिल काल्टा, ललित बाल्टू, लव ठाकुर, अंशु काल्टा, लो¨कद्र पनाटू, सत्यपाल गलाना, सरदार ¨जटा, यशवंत शर्मा, प्रकाश ठाकुर, शशि बाल्टू, कुलदीप, वीरपाल पनाटू, अजु पनाटू, नरदेव पनाटू, चमन मनतान, विनोद सुबरेटा, सोनू, मनोज सुबरेटा, रोहित, टिटू मनतान, हरबंस दुल्टा, रितेश दुल्टा, मोहित पनाटू, राकेश मेहता, सरदार चौहान उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.