जार में दो हजार पौधे रोपे
जार पंचायत में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प
संवाद सूत्र, कुमारसैन : जार पंचायत में वीरवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों सहित पंचायत के अंतर्गत विभिन्न महिला मंडलों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के लगभग दो हजार पौधे रोपे गए। जार पंचायत प्रधान आरती निरमोही ने बताया कि पंचायत भूमी में रूबिनिया, सुबिनिया, दाड़ू, नींबू और मौरू प्रजाति के लगभग हजार पौधे रोपे गए। इस दौरान महिलाओं व अन्य मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया व भविष्य में भी पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। पौधरोपण में प्रधान आरती निरमोही, पंचायत सचिव दलीप, सिलाई अध्यापिका भावना डोगरा, अशोक के अलावा वार्ड सदस्य खेमदास, चंपा, प्रेम कुमार, मीरा देवी, बीना शर्मा, ललिता और सुनील सिंघा सहित महिला मंडल जार-1, महिला मंडल जार-2, महिला मंडल नाहल, टिपरी, बनौला, चलान एवं लाठी की महिलाओं ने भी सहयोग किया।