Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई व किया पौधरोपण

जागरण संवाददाता, शिमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान में मुख्यमंत्री जय राम

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 03:00 AM (IST)
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई व किया पौधरोपण
मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर सफाई व किया पौधरोपण

जागरण संवाददाता, शिमला : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के 53वें जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर नगर निगम शिमला द्वारा अनाडेल में आयोजित पौध रोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उनके साथ शामिल हुए।

loksabha election banner

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तथा भाजपा के अनेक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव कल्याण व बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए स्वेच्छा से किया गया रक्तदान सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने रक्तदान के महत्व के प्रति लोग को जागरूक करने का भी आग्रह किया। पौधरोपण अभियान के दौरान 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में 50 देवदार के पौधे रोपित किए। मॉडर्न नर्सिग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्राओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया व पौध रोपण में सक्रियता से भाग लिया। पौधा रोपण द वायस संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया। इसमें अभिषेक खिमटा, रमनदीप भोटा, आयुष, कशिश देव, विपुल, अनिरुद्व आदि मौजूद रहे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अभियान के अन्तर्गत नगर निगम शिमला के कृष्णानगर वार्ड में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों से महात्मा गाधी के स्वच्छ भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान एक विशाल अभियान है जिसका उद्देश्य भारत को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत वर्ष 2017 के दौरान शिमला को 434 शहरों में 47वें स्थान पर आका गया है और हमें विश्वास है कि इस वर्ष और बेहतर स्थान प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 32 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.