Move to Jagran APP

पहाड़ी राज्यों के लिए बनेगी विशेष परिवहन नीति : गोविंद

हिमाचल के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग परिवहन नीति बनेगी

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Apr 2018 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 20 Apr 2018 07:34 PM (IST)
पहाड़ी राज्यों के लिए बनेगी विशेष परिवहन नीति : गोविंद
पहाड़ी राज्यों के लिए बनेगी विशेष परिवहन नीति : गोविंद

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग परिवहन नीति बनेगी। इन प्रदेशों की भौगोलिक परिस्थितियां मैदानी राज्यों में बिल्कुल अलग हैं। गुवाहाटी में दो दिवसीय परिवहन मंत्री समूह की बैठक में उन्होंने हिमाचल का पक्ष मजबूती के साथ रखा। उन्होंने पहाड़ी राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय, सड़क सुरक्षा, करों के एकीकरण, बसों के लिए राष्ट्रीय परमिट व्यवस्था, वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस की एकरूपता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बात रखी।

prime article banner

गोविंद ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भिन्न भौगोलिक स्थितियों के अनुरूप राज्य के हितों की रक्षा की जानी चाहिए। कठिन भौगोलिक परिस्थितिया वाले पहाड़ी प्रदेश होने के बावजूद नई तकनीकी के विभिन्न आयामों का प्रयोग कर रहा है। नागरिक सेवाओं में सुधार के लिए प्रदेश निरंतर नई उंचाइयों की ओर अग्रसर है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अनेक वैधानिक एवं प्रशासनिक उपाय किए जा रहे हैं। विकट स्थितियों और जमीन के अभाव के चलते यहा रोपवे, स्काई बस, मोनो रेल जैसे यातायात के वैकल्पिक साधनों को विकसित किया जाना चाहिए। परिवहन मंत्री समूह के सभी मंत्रियों ने गोविंद ठाकुर के इस सुझाव को सराहा। उनके इसी सुझाव के चलते पहाड़ी राज्यों में इस प्रकार की परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए असम के परिवहन मंत्री चंद्र मोहन पटवारी की अध्यक्षता में उपसमूह का गठन किया गया। यह तय समयसीमा के भीतर मंत्री समूह को अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेगा। गोविंद ठाकुर ने बैठक के दौरान उपस्थित गण्यमान्यों को हिमाचल की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता एवं देवसंस्कृति से भी अवगत करवाया। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों का भी विवरण दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK