Move to Jagran APP

दो सासदों का टिकट कटना लगभग तय

हिमाचल से दो भाजपा संासदों का टिकट लोकसभा चुनाव म ेंकटना तय है। भाजपा कार्यसमित की बैठक में लाकसभा चुनाव का रोडमैप बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 10:57 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 10:57 PM (IST)
दो सासदों का टिकट कटना लगभग तय
दो सासदों का टिकट कटना लगभग तय

चित्र सहित

loksabha election banner

-भाजपा कार्यसमिति की बैठक

-विजयी प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा, कौन चुनाव लड़ेगा, फैसला बाद में

-लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार, विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

राज्य ब्यूरो, शिमला : लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जीतने के लिए भाजपा के दो सासदों का टिकट कटना लगभग तय है। शिमला के होटल पीटरहॉफ में हिमाचल भाजपा कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार किया गया। चारों सीटों व विजयी प्रत्याशियों के नाम पर तीन घटे तक चर्चा हुई। हालांकि इन सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा, इसका निर्णय बाद में लिया जाएगा।

बैठक में एक सर्वे रिपोर्ट में कहा गया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है। यदि भाजपा सासदों का टिकट बदलना होगा तो संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। लोकसभा में प्रदेश से चार सासद हैं। शाता कुमार, अनुराग ठाकुर, वीरेंद्र कश्यप व रामस्वरूप शर्मा संसद सदस्य हैं। बैठक में तय हुआ कि प्रदेश में भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार में हो रहे विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। अगले दो महीने भाजपा पूरी ताकत के साथ काम करेगी। चारों सीटें जीतेगी भाजपा

हम विकास को चुनावी मुद्दा बनाएंगे। प्रदेश की जनता का विधानसभा चुनाव में समर्थन मिला है। हिमाचल सरकार को केंद्र का हर कदम पर सहयोग मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों सीटें जीतेगी।

जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री लक्ष्य 4/4 हासिल करेंगे

भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 की पुनरावृत्ति कर लोकसभा चुनाव में लक्ष्य 4/4 हासिल करना है। इसके लिए एक बार पुन: संकल्प की आवश्यकता है। पिछले आठ महीने में प्रदेश सरकार ने अतुलनीय कार्य किया है।

मंगल पांडेय, भाजपा प्रदेश प्रभारी कार्ययोजना को दिया अंतिम रूप

बैठक में संसदीय क्षेत्र के अनुसार अभ्यास वर्ग, मंडलों के अभ्यास वर्ग, आगामी प्रदेश कार्यसमिति, शौर्य दिवस व मन की बात जैसे कार्यक्रमों को लागू करने के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। लोकसभा चुनाव से पहले होंगी निगम व बोर्डो में नियुक्तियां

लोकसभा चुनाव से पहले निगम व बोर्डो में नियुक्तियां होंगी। ये नियुक्तियां मुख्यमंत्री करेंगे। दो दिन के मंथन में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक ले जाने पर मंथन होगा। इन उपलब्धियों को जनता तक कैसे ले जाना है, इसका रोडमैप तैयार किया जाएगा। पेट्रोल व डीजल के दाम तय करना सरकार का कार्य है। बैठक में लोकसभा चुनाव पर ही फोकस रहेगा। टिकट आवंटन को लेकर अभी चुनाव दूर हैं।

सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.