Move to Jagran APP

Himachal weather Update: हिमाचल में और गिरा तापमान, जानें किस-किस दिन होगी बर्फबारी

Himachal weather Update हिमाचल में धूप के साथ बादलों ने ठंडक बढ़ा दी है लेकिन मौसम विभाग ने जल्‍द ही बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जतायी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 07:52 AM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 07:52 AM (IST)
Himachal weather Update: हिमाचल में और गिरा तापमान, जानें किस-किस दिन होगी बर्फबारी
Himachal weather Update: हिमाचल में और गिरा तापमान, जानें किस-किस दिन होगी बर्फबारी

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। सोमवार को धूप के साथ बादलों ने हल्की ठंडक बढ़ा दी इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। भुंतर में एक ही दिन में करीब नौ डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन केलंग में तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। यहां तापमान -3.9 डिग्री दर्ज किया गया।

loksabha election banner

सोलन का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों मे सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।

बीआरओ ने बहाल किया रोहतांग दर्रा, आज से आर पार होंगे वाहन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने रोहतांग दर्रे के दोनों छोर मिला दिए हैं। हालांकि बर्फ हटा दी है, लेकिन वाहनों के लिए दर्रा मंगलवार दोपहर बाद ही खोला जाएगा। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि लाहुल के लोगों की दिक्कतों को देखते हुए बीआरओ ने यह काम दिन-रात किया है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने लोगों से आग्रह किया है कि दर्रा पार करने में जल्दबाजी न करें। धूप निकलने पर ही कोकसर और मढ़ी से पार करें।

बर्फ से गिरे पेड़ कटवाने के लिए नहीं करना होगा इंतजार

राजधानी शिमला में बर्फबारी के दौरान पेड़ गिरने से सड़क या रास्ते बाधित नहीं होंगे। नगर निगम शिमला बर्फबारी से गिरने वाले पेड़ों को सड़क से हटाने के लिए दो इलेक्ट्रिक कटर खरीदेगा। इसके लिए निगम ने टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं और बर्फबारी से पहले इन्हें खरीद लिया जाएगा। बर्फ के दौरान यदि कहीं पर भी सड़क में पेड़ गिरता है तो उसे तुरंत हटाया जा सकेगा। पहले की तरह सरकार से मशीन मिलने का इंतजार नहीं करना होगा।

बर्फ हटाने के लिए लगाए जाने वाले मजदूरों के लिए जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इससे निगम प्रशासन को मजदूरों की तलाश में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। निगम पहले से मजदूर तैयार रखेगा ताकि बर्फबारी होते ही इसे हटाने का कार्य भी शुरू हो जाए। इसमें प्राथमिकता में अस्पताल व एंबुलेंस मार्गों को रखा जाएगा। इसके लिए मजदूरों को रेत, मिट्टी स्टोर करने के तैयारियां करने के निर्देश नगर निगम ने दिए हैं। इसके अतिरिक्त हिमपात के दौरान पेड़ गिरने से जैसी समस्याओं से निपटने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए।

तंग गलियों में बर्फ हटाएगा रोबोट

तंग गलियों में तो मजदूर ही बर्फ हटाने का कार्य करते आए हैं। अबकी बार निगम तंगल गलियों में रोबोट के माध्यम से बर्फ हटाएगा। इसके अलावा मजदूर भी तैनात किए जाएंगे जो बर्फ को हटाने के लिए कार्य करेंगे। बिजली व पानी की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

बर्फबारी से निपटने के लिए शिमला शहर में नगर निगम ने पूरी तैयारियां कर ली है। दो इलेक्ट्रिक कटर खरीदे जा रहे हैं जो पेड़ गिरने की स्थिति में रास्तों को साफ करने के काम में लाए जाएंगे। इसके अलावा सभी तैयारियां योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है।

-अजीत भारद्वाज, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला।

 हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.