Move to Jagran APP

2019 में आइएएस अधिकारियों की कमी झेलेगा हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में अगले साल 15 आइएएस अधिकारी, दो निदेशक व 10 मुख्य अभियंता अगले साल सेवानिवृत्त होंगे, प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसचूना जारी कर दी है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 12:34 PM (IST)
2019 में आइएएस अधिकारियों की कमी झेलेगा हिमाचल
2019 में आइएएस अधिकारियों की कमी झेलेगा हिमाचल

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में अगले साल कई आइएएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इस कारण प्रदेश में आइएएस अधिकारियों की कमी हो जाएगी। वर्ष 2019 में हिमाचल काडर के 15 आइएएस अधिकारी, दो विभागों के निदेशक और 10 मुख्य अभियंता सेवानिवृत्त हो जाएंगे। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसचूना जारी कर दी है। हिमाचल के लिए 147 आइएएस अधिकारियों का कोटा निर्धारित है। इनमें से करीब 30 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। हिमाचल में आइएएस अधिकारियों की कमी के कारण एकएक अधिकारी को चार से पांच विभागों का जिम्मा सौंपा गया है।

loksabha election banner

इसी वर्ष दो विभागों बागवानी विभाग के निदेशक एमएल धीमान और पशुपालन विभाग के निदेशक स्वदेश कुमार चौधरी भी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख आरपी वर्मा भी सेवानिवृत्त होंगे। 

प्रदेश लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग से 10 मुख्य अभियंता भी सेवानिवृत्त होंगे। इस कारण लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में भी इनकी कमी होगी जबकि विश्व बैंक सहित एडीबी के कई प्रोजेक्ट प्रदेश मेंचल रहे हैं।

2019 में सेवानिवृत्त होने वाले आइएएस अधिकारी

-उपमा चौधरी,निदेशक राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी देहरादून,31-12-2019

-आशा राम सिहाग,सचिव भारी उद्योग केंद्र सरकार,31-12-2019

- वीसी फारका,प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण,31-10-2019

- तरुण श्रीधर,सचिव पशुपालन मत्स्य केंद्र सरकार,31-07-2019

- श्रीकांत बाल्दी,एसीएस मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव,31-12-2019

-मनीषा नंदा,एसीएस राजस्व लोक निर्माण,31-05-2019

- दिनेश मल्होत्रा,सचिव युवा सेवाएं एवं खेल,31-07-2019

- राजीव कुमार शंकर,मंडलायुक्त धर्मशाला,28-02-2019

- सुनील कुमार चौधरी,मंडलायुक्त शिमला,31-03-2019

-बीसी बड़ालिया,प्रबंध निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति निगम,31-07-2019

- मदन लाल चौहान,निदेशक खाद्य एवं आपूर्ति,30-09-2019

-संजीव भटनागर,--,31-12-2019

असंजीव पठानिया,--,31-05-2019

-हिमांशु शेखर चौधरी,सचिव प्रदेश लोक सेवा आयोग,28-02-2019

-देवा सिंह नेगी,बंदोबस्त अधिकारी शिमला डिविजन,31-12-2019

 ये मुख्य अभियंता सेवानिवृत्त होंगे

-केसी धीमान, अभियंता प्रमुख प्रोजेक्ट फतेहपुर,31-03-2019

-सुमन विक्रांत, मुख्य अभियंता आइपीएच,30-04-2019

-हरपाल सिंह,मुख्य अभियंता आइपीएच,30-11-2019

-आरपी वर्मा, अभियंता प्रमुख लोक निर्माण विभाग,30-04-2019

-राजकुमार वर्मा, मुख्य अभियंता,31-12-2019

-एके अबरोल, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग,30-04-2019

-केहर सिंह ठाकुर, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग,31-03-2019

-एनके नेगी, आकिटेक्ट इन चीफ लोक निर्माण विभाग, 31-12-2019

-एसके धीमान, मुख्य अभियंता  आइपीएच,28-02-2019


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.