Move to Jagran APP

वैट से भरा हिमाचल सरकार का खजाना, आबकारी करों से हो रही वसूली भी बढ़ी

वैट से हिमाचल सरकार को साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है इसके साथ ही आबकारी करों से हो रही वसूली भी बढ़ी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 08:45 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 08:45 AM (IST)
वैट से भरा हिमाचल सरकार का खजाना, आबकारी करों से हो रही वसूली भी बढ़ी
वैट से भरा हिमाचल सरकार का खजाना, आबकारी करों से हो रही वसूली भी बढ़ी

शिमला, राज्य ब्यूरो। वस्तु एवं सेवाकर (वैट) की वसूली से सरकार के खजाने में लगातार वृद्धि हो रही है। वित्त वर्ष के दौरान अभी तक साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व सरकार को प्राप्त हो चुका है। अभी एक तिमाही शेष है। सरकार को राज्य उत्पाद सेवा कर से अभी तक बारह सौ करोड़ से अधिक प्राप्त हो चुके हैं। इसी तरह से आबकारी करों से होने वाली वसूली भी बढ़ी है। यात्री वस्तु कर के मामले में भी खजाने में अधिक रकम पहुंची है।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि 2018 के मुकाबले 2019 में प्रदेश में सकल राजस्व प्राप्ति में 538.51 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। यह 2018 में हुई सकल राजस्व प्राप्ति से 17.3 फीसद अधिक है। दिसंबर 2019 तक 3653.68 करोड़ रुपये का सकल राजस्व एकत्रित हुआ। दिसंबर, 2018 तक यह प्राप्ति 3115.17 करोड़ थी। दिसंबर 2019 तक राज्य में 1207.59 करोड़ एसजीएसटी राजस्व एकत्रित हुआ है। दिसंबर 2018 तक 796.08 करोड़ रुपये एसजीएसटी एकत्रित हुआ था। दिसंबर, 2019 तक 325.71 करोड़ रुपये के अन्य राजस्व प्राप्त हुए हैं। वर्ष 2019 में वर्ष 2018 के मुकाबले सभी जिलों में भी सकल राजस्व में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  

प्रवर्तन क्षेत्रों में भी राजस्व बढ़ा

प्रवर्तन क्षेत्रों (ईजेड) में राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ईजैड परवाणू में वर्ष 2019 में 71.26 करोड़ रुपये सकल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए, जबकि वर्ष 2018 में यह राशि 13.51 करोड़ रुपये थी। इसी प्रकार वर्ष 2019 दिसम्बर माह तक ईजेड पालमपुर में 21.56 करोड़ रुपये, ईजेड ऊना में 13.66 करोड़ रुपये सकल राजस्व में रूप में प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईजेड पालमपुर में वर्ष 2019 में 8.63 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वर्ष 2018 में यह राशि 0.045 करोड़ रुपये थी।

सकल राजस्व की स्थिति

जिला           2018           2019

सोलन         674.88       745.51

सिरमौर       201.37       224.81

चंबा            84.74        102.08

मंडी            231.16       275.55 

शिमला        333.4         432.52 

नूरपुर         180             208

कांगड़ा        282.8         294.2 

बीबीएन बद्दी 429.9         572.27

कुल्लू         142.27        171.85 

हमीरपुर     111.54       145.9

ऊना          209.21        237.74

बिलासपुर   233.9         243.25

(राशि करोड़ रुपये में)

हिमाचल की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.