ठियोग-कुमारसैन भाजपा मंडल ने मोदी के जन्मदिन पर बांटे फल
संवाद सूत्र ठियोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ठियोग-कुमारसैन भारतीय जनता पार्टी म
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 03:54 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 03:54 PM (IST)
संवाद सूत्र, ठियोग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ठियोग-कुमारसैन भारतीय जनता पार्टी मंडल ने सिविल अस्पताल ठियोग व कुमारसैन में मरीजों को फल बांटे। भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने इस सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा दुनी चंद कश्यप, खाद्य निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता कैंथला, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, शहरी अध्यक्ष रमेश खाची, आइटी जिला संयोजक रामकृष्ण, मंडल संयोजक ओमप्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री कमलेश शर्मा व मंडल के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें