Move to Jagran APP

वीरभद्र सिंह गुट को झटका मनोहर को इंटक की कमान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद ही सुक्खू ने मनोहर को कमान सौंपी है।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 12:36 PM (IST)
वीरभद्र सिंह गुट को झटका मनोहर को इंटक की कमान
वीरभद्र सिंह गुट को झटका मनोहर को इंटक की कमान

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बावा हरदीप सिंह की जगह मनोहर लाल उर्फ बबूल पंडित को इंटक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान वीरभद्र समर्थक बाबा हरदीप सिंह के नालागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, इस कारण उन्हें कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था और तब से यह पद खाली चल रहा था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद ही सुक्खू ने मनोहर को कमान सौंपी है।

loksabha election banner

इस तैनाती से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को झटका लगा है। अब इंटक अध्यक्ष पद पर भी सुक्खू गुट ने अपना वर्चस्व स्थापित कर दिया है। वीरभद्र और उनके समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू को अध्यक्ष पद से हटाने की वकालत कर रहे हैं लेकिन मनोहर की ताजपोशी से राहुल गांधी ने नए संकेत दे दिए हैं। 

इंटक प्रदेशाध्यक्ष का पद हरदीप बाबा के कांग्रेस से निष्कासन के बाद से खाली चल रहा था। इस पद पर मनोहर लाल उर्फ बबलू पंडित को नियुक्त करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

-सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.