शिमला, जागरण संवादाता। कल यानी की गुरूवार को पूरा देश धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाएगा। राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल प्रदेश तक में ध्वजा रोहण की तैयारी कर ली गई है। इसी बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई दी।
यह भी पढ़ें: Kullu Weather Update: कुल्लू में जारी है बारिश और बर्फबारी, 31 सड़क मार्ग हुए बंद
सीएम ने दी गणतंत्र दिवस पर बधाई
बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सीएम ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं समृद्धि की कामना की है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में आशातीत प्रगति की है जिसका श्रेय राज्य के मेहनतकश तथा ईमानदार लोगों को जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक है। गणतंत्र दिवस सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। मुख्यमंत्री ने लोगों से भारत को शांतिपूर्ण और प्रगतिशील देश बनने की दिशा में सदैव समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: Shimla News: ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, शिमला में अब कैमरे से कटेंगे चालान
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी दी बधाई
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह गर्व की बात है कि हिमाचल मुख्य क्षेत्रों में देश के अन्य राज्यों के लिए विकास का आदर्श बनकर उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें गणतंत्र के आधारभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए। हमें अपनी लोकतांत्रिक जड़ों को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर अग्रसर रहना चाहिए।