Move to Jagran APP

बारिश व बर्फबारी ने गिराया पारा, ठंड बढ़ी

प्रदेश में अधिकतर क्षेत्रों में वर्षा ने तापमान को गिरा दिया है और ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा चंबा के बकलोह में 22 मिलीमीटर हुई है। इसके कारण तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:21 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 08:21 PM (IST)
बारिश व बर्फबारी ने गिराया पारा, ठंड बढ़ी
बारिश व बर्फबारी ने गिराया पारा, ठंड बढ़ी

जागरण टीम, शिमला/मनाली : हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में शनिवार को बारिश हुई। मौसम के करवट बदलते ही मनाली सहित लाहुल-स्पीति की चोटियों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। फाहे गिरने व बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है। प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।

loksabha election banner

रोहतांग दर्रे में हल्की बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। बारालाचा दर्रे में बर्फबारी होने से मनाली-लेह मार्ग कभी भी वाहनों के लिए बंद हो सकता है। रोहतांग के उस पार बारालाचा, शिंकुला जोत, कुंजंम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलंग व नील कंठ की पहाडि़यों सहित समस्त चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। धुंधी जोत, मकरबेद-शिकरबेद, हनुमान टिब्बा, इंद्र किला, चंद्रखणी, भृगु व दशौहर की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। एसडीएम केलंग अमर नेगी ने लेह आने जाने वालों से आग्रह किया कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखकर ही दारचा से आगे का रुख करें।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को सुबह से बारिश का क्रम जारी रहा। प्रदेश में सबसे अधिक 22 मिलीमीटर बारिश चंबा जिला के बकलोह में हुई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन से प्रदेश में छह सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा सात मकानों व दुकानों और चार पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। बारिश के कारण प्रदेश में एक दिन में 83 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रदेश में इस बार बरसात से अब तक करीब 1219 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को 696 करोड़ रुपये का हुआ है। आज कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने 29 सितंबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार प्रदेश में दो अक्टूबर तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है। कहां बंद रही सड़कें

जोन,सड़कें

हमीरपुर,3

मंडी,2

कांगड़ा,1 कहां कितनी हुई बारिश

स्थान,बारिश

बकलोह,22

धर्मशाला,08

भुंतर,07

शिमला,05

सोलन,03

मनाली,02

मंडी,02

(बारिश मिलीमीटर में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.