Move to Jagran APP

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तरुण कपूर, डीडीए के उपाध्यक्ष बने

हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा एवं वन) वरिष्ठ आइएएस अधिकारी तरुण कपूर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। वह डीडीए के उपाध्यक्ष बने हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 09:21 PM (IST)
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तरुण कपूर, डीडीए के उपाध्यक्ष बने
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे तरुण कपूर, डीडीए के उपाध्यक्ष बने

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव (ऊर्जा एवं वन) वरिष्ठ आइएएस अधिकारी तरुण कपूर का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाना तय है। कपूर को केंद्र सरकार ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति दे दी है। वह 30 सितंबर को इस पद से सेवानिवृत्त होने वाले उदय प्रताप सिंह के स्थान पर नियुक्ति होंगे।

loksabha election banner

तरुण कपूर ने गत दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। कपूर के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे प्रदेश काडर के आइएएस अधिकारी के संजयमूर्थी केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव पद पर पदोन्नत हुए है। के संजयमूर्थी केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्रालय में तैनात हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.