विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपदा प्रभावित हिमाचल के लिए तमिलनाडु सरकार ने की मदद, राहत कोष में दिए 10 करोड़ रुपये

By Parkash BhardwajEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
Published: Thu, 24 Aug 2023 07:25 PM (IST)

हिमाचल में भारी बारिश बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए ...और पढ़ें

तमिलनाडु सरकार ने 10 करोड़ रुपये की मदद
तमिलनाडु सरकार ने 10 करोड़ रुपये की मदद

शिमला, राज्य ब्यूरो: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इसके लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी।

उन्होंने आम जनता से आपदा राहत कोष-2023 में उदारतापूर्वक योगदान की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को अधिकतम राहत प्रदान की जा सके। सबसे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने और उसके बाद राजस्थान, हरियाणा सरकार राज्य के लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। इन राज्य सरकारों ने मुख्यमंत्री राहत कोष और आपदा राहत कोष में योगदान किया है।