Move to Jagran APP

देश में भाजपा की लहर, ढह जाएगी कांग्रेस : सुरेश

भाजपा के शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में रोड शो किया। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। शो की शुरूआत कोर्ट रोड से हुई। यहां से शुरू होकर कृष्णानगर के लव कुश चौक तक चला। इस दौरान मंत्री ने वाल्मिकी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी देश में भाजपा के पक्ष में प्रचंड लहर चली। इस लहर में कांग्रेस फिर से ढह जाएगी। उन्होंने दावा जताया कि केंद्र में

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 06:59 PM (IST)
देश में भाजपा की लहर, ढह जाएगी कांग्रेस : सुरेश
देश में भाजपा की लहर, ढह जाएगी कांग्रेस : सुरेश

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा के शिमला मंडल के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में रोड शो किया। इसमें शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज मौजूद रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। शो की शुरुआत कोर्ट रोड से हुई। यहां से शुरू होकर कृष्णानगर के लव कुश चौक तक चला। इस दौरान मंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस बार भी देश में भाजपा के पक्ष में प्रचंड लहर चली। इस लहर में कांग्रेस फिर से ढह जाएगी। उन्होंने दावा जताया कि केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनेगी। जबकि हिमाचल में कांग्रेस की हार होगी। भगवा लहर के आगे कांग्रेस का कुनबा बिखर जाएगा। शिमला संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व सैनिक को टिकट थमाया। पार्टी का यह सैनिक कांग्रेस प्रत्याशी को हरा देगा।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.